बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- कतरीसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के कतरडीह प्राथमिक विद्यालय की एचएम सुनीता कुमारी का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी है। प्रखंड के सभी स्कूलों में शोकसभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। शोक प्रकट करने वालों में बीईओ अब्दुल मन्नान, अजय प्रसाद, सतीश कुमार, धीरज कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, भूषण कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...