चंदौली, मई 30 -- चहनियां। खंडवारी देवी बाल विद्या मंदिर चहनियां में शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक गौरव कुमार सिंह सहित आठ सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। सभी अध्यापकों का खंडवारी इंटर कालेज के प्रबन्धक आद्या प्रसाद सिंह ने नियुक्ति पत्र देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। मौके डॉ. आशुतोष सिंह कैलाशी, सुनील कुमार सिंह, गौरव कुमार सिंह, प्रतिभा पांडेय, मुरलीधर तिवारी, आशुतोष मिश्र, आनन्द मिश्र उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- शारीरिक शिक्षक सह अनुदेशक पद पर सुनील नियुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...