सुल्तानपुर, मार्च 30 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय मलवा के प्रधानाध्यापक संत प्रसाद सिंह व प्राथमिक विद्यालय अतरदशा के शिक्षक उमाशंकर सिंह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। शिक्षकों ने बीआरसी में विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत हो रहे साथियों को अंग वस्त्र, भागवत गीता भेंट कर स्वागत किया। सोमवार को बीआरसी पर आयोजित विदाई समारोह मे उसे समय माहौल भावुक हो गया। दोनों सेवानिवृत हो रहे शिक्षकों को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय ने कहा आप लोग शिक्षण कार्य सेवाकाल से सेवानिवृत हो रहे हैं, लेकिन आपकी जिम्मेदारी समाज के प्रति और भी बढ़ गई है। अपने कार्यकाल में विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमि...