बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता डीएम जे.रीभा ने मंगलवार को महुआ विकास खंड के दो विद्यालयों का निरीक्षण किया। यहां दोनों विद्यालयों में लापरवाही मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव तथा प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। लंबे समय से अनुपस्थित दो अनुदेशकों पर कार्रवाई के लिए कहा। जिलाधिकारी जे.रीभा पहले विकास खंड महुआ के प्राथमिक विद्यालय गुमाई भाग दो पहुंचीं। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, अध्यापकों की उपस्थिति, एमडीएम आदि की जानकारी ली। टाईलीकरण न पाए जाने पर डीपीआरओ को ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। एडीओ (पंचायत) महुआ एवं बीएसए से विद्यालय का टाइलीकरण व अन्य खामियां दूर कराने को कहा। प्रधानाध्यापिका से कहा कि विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट से कार्य कराएं। उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट), ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.