भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर। शिक्षा विभाग के अनुसार सहायक शिक्षक से प्रधानाध्यापक बने लोगों को प्रोन्नति के बाद दोबारा हिन्दी टिप्पणी व प्रारूपण परीक्षा नहीं देनी होगी। पूर्व में ही परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके प्रधानाध्यापकों को प्रथम वार्षिक वेतनवृद्धि दी जाएगी। इससे संबंधित अधिसूचना माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने महालेखाकार और सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त परामर्श के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- प्रधानाध्यापक बने शिक्षकों को प्रथम वेतनवृद्धि दी जाएगी यह भी पढ़ें- हेडमास्टर के पद पर प्रोन्नति के बाद टंकण परीक्षा की जरूरत नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...