पलामू, अप्रैल 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने व्यवसायी नवल तुलस्यान के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि स्व. नवल तुलस्यान ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने उदात्त आचार-विचारों से प्रतिष्ठित करने के साथ सामाजिकता को भी बढ़ावा दिया। उनमें सादगी व सम्यक दृष्टिकोण का अद्भुत सौंदर्य था। वह प्रत्येक दृष्टिकोण से बड़े शख्शियत थे। इसलिए उनका परलोक गमन हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है। कई बार उनके साथ मंच साझा करने का मौका मिला। वे सधे शब्दों में संक्षिप्त,किन्तु सारगर्भित टिप्पणी करते थे। ईश्वर उन्हें शांति व परिजनों को संबल प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...