संतकबीरनगर, जनवरी 8 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। खण्ड शिक्षा क्षेत्र पौली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का स्थान्तरण स्थगित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपा है। एमसीसी अध्यक्ष सुदर्शन यादव, अंकित, आकाश, राहुल, नीलम देवी, राजन प्रसाद, जितेंद्र कुमार आदि ने भेजे पत्र में कहा है कि विद्यालय पर कार्यरत प्रधानाध्यापक विपिन कुमार वर्मा विगत कई वर्षों से पूर्णनिष्ठा, ईमानदारी के साथ विद्यालय का संचालन कर रहे थे। उनके प्रयास से शिक्षण कार्य बेहतर हुआ। उनके कार्यकाल में विद्यालय की शैक्षिक स्थिति, छात्रों की उपस्थिति, नामांकन, स्वच्छता तथा शैक्षिक वातावरण में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। विद्यालय की बेहतर शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए आसपास प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय में नामांकन कराया। पत्र में बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.