प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रतापगढ़ निवासी एक हेड मास्टर के बेटे ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह फाफामऊ में किराये के कमरे में रहकर सिविल लाइंस स्थित एक मॉल में नौकरी करता था। परिजनों ने मॉल में ही काम करने वाली युवती पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से युवक की मौत होने की बात कही गई है। प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर निवासी वायुनंदन मिश्रा जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। उनके दो बेटों में छोटा 32 वर्षीय प्रियव्रत मिश्रा सिविल लाइंस स्थित एक मॉल में नौकरी करता था और फाफामऊ स्थित कब्रिस्तान बस्ती के एक मकान में किराए पर रहता था। शनिवार देर रात उसने फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक, उसी मकान में रहने वाली...