जहानाबाद, अप्रैल 21 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भागवत उच्च विद्यालय शहर तेलपा के प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने टैब की चोरी कर ली। प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद चोर कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर कार्यालय में प्रवेश कर गए। इसके बाद अलमीरा का ताला तोड़कर चोरों ने अलमीरा में रखें टैब की चोरी कर ली। इसका अनुमानित मूल्य 30000 बताया जाता है ।इस संबंध में प्रधानाध्यापक के द्वारा शहर तेलपा थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिए गए हैं। पुलिस के द्वारा विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है तथा चोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.