वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी। दानगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे विद्यालय में शोक लहर दौड़ गई। उल्लेखनीय है कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच चल रही थी। पिछले दिनों उनके विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें छात्र-छात्राएं परिसर में झाड़ू लगाते दिख रहे थे। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...