रुडकी, अप्रैल 8 -- धनौरी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरजोली के प्रधानाध्यापक पुरुषेन्द्र कुमार के सेवानिवृत्ति अवसर पर विद्यालय में भावुक माहौल देखने को मिला। उनके सरल स्वभाव और स्नेहपूर्ण व्यवहार के कारण शिक्षक व छात्र-छात्राएं मायूस नजर आए और उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। पुरुषेन्द्र कुमार पिछले चार वर्षों से विद्यालय में कार्यरत थे और अपने पढ़ाने के तरीके व छात्रों के प्रति लगाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने संबोधन में 22 वर्षों की सेवा को याद करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताया समय उनके जीवन की अनमोल स्मृति रहेगा। इस मौके पर सहायक अध्यापक योगेन्द्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने उनके समर्पण, अनुशासन और योगदान की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.