लातेहार, दिसम्बर 20 -- बारियातू। प्रखंड के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों का होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को शुक्रवार को उपलब्ध करा दिया गया। जानकारी देते हुए सीआरपी प्रकाश कुमार यादव ने बताया कि 20 दिसंबर से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों की होने वाली परीक्षा के लिए विभाग द्वारा प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...