जामताड़ा, मार्च 18 -- प्रधानाध्यापकों के क्षमता निर्माण हेतु डायट पबिया में कार्यशाला आयोजित -108 प्रधानाध्यापकों ने लिया हिस्सा, विद्यालय नेतृत्व व प्रबंधन पर मिला प्रशिक्षण।नारायणपुर। प्रतिनिधिजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पबिया में प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों के क्षमता निर्माण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची की वार्षिक कार्ययोजना के तहत आयोजित हुई। कार्यशाला में जिले के सभी छह प्रखंडों के मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों से कुल 108 प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य सु...