गया, जनवरी 30 -- टिकारी राज इंटर कॉलेज में कोच और टिकारी प्रखंड के हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की आयोजित बैठक को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज इंटर कॉलेज में 13 जनवरी को क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार की अध्यक्षता में माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई थी। भाजपा, जदयू और हम की ओर से आयोजित बैठक को राजद नेताओं द्वारा संबोधित करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सरकारी उद्देश्यों से भटककर राजनीतिक विचारधारा का प्रचार किया गया। साथ ही कुछ प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों द्वारा इसमें सहयोग करने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते ...