चतरा, जनवरी 31 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बाज़ार टांड़ पत्थलगड्डा में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड्डा को गौरवान्वित करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि चतरा में आयोजित प्रधानाचार्य सम्मेलन में शिशु विद्या मंदिर पत्थलगड्डा के प्रधानाचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें झारखंड बोर्ड (दसवीं कक्षा) के परीक्षा में सत्र 2024-25 में शत प्रतिशत रिजल्ट के लिए सभी प्रधानाचार्य को सम्मानित किया जा रहा था, जिसमें पत्थलगड्डा शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अक्षयवट दयाल शर्मा को मुख्य अतिथि के द्वारा अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.