प्रयागराज, मार्च 31 -- जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार को प्रधानाचार्य समेत 44 शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने वालों में संदीप सिंह राठौर, मुरार जी त्रिपाठी, लाल चंद्र पाठक, शीला त्रिपाठी, योगेश चंद्र त्रिपाठी, विशाल चंद्र जैन और जगदीश प्रसाद मिश्र प्रमुख हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। लंबे समय तक शिक्षा क्षेत्र में उनकी सेवाओं को विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने यादगार बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...