प्रधानाचार्य व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमे की अर्जी
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- सुलतानपुर। अमेठी के एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य और उसके प्रबंधक भाई के खिलाफ सहायक अध्यापिका ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। पीड़िता के अधिवक्ता रवि शुक्ला ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने अमेठी कोतवाली से रिपोर्ट तलब कर 24 जुलाई को सुनवाई नियत की है। याचिका में प्रधानाचार्य जितेंद्र मिश्र और उसके प्रबंधक भाई विकास मिश्र पर केस दर्ज करने की मांग की गई है। सहायक अध्यापिका ने पांच वर्षों से दोनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जिम संचालक के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.