जौनपुर, मार्च 22 -- जौनपुर, संवाददाता। शहर के अंबेडकर तिराहा स्थित शिक्षण संस्थान शकुंतला सेंट्रल एकेडमी के प्रधानाचार्य विजय शंकर दुबे का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत के साथ स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दुबे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले 15 वर्षों से विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की और नई पहचान बनाई। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें निदेशक अवनीश शुक्ल, शिक्षक, कर्मचारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को याद किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि विजय शंकर दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.