प्रधानाचार्य भर्ती के लिए सात जुलाई तक भरें फॉर्म
प्रयागराज, जून 23 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2025 के तहत पॉलीटेक्निक में प्रधानाचार्य के 21 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उपसचिव अनुपम मिश्र के अनुसार, नौ अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ऑनलाइन भरे आवेदन पत्र (फार्मसेट) का प्रिंट निकालकर आवश्यक संलग्नकों सहित 14 जुलाई की शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक से या स्वयं लोक सेवा आयोग में उपस्थित होकर उपलब्ध करा दें। यह भी पढ़ें- एलटी कंप्यूटर की मुख्य परीक्षा के लिए मांगे आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.