प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए पाठ्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रधानाचार्य के डेढ़ हजार और प्रधानाध्यापक के एक हजार से अधिक रिक्त पदों की सूचना चयन आयोग को भेजी जा चुकी है। पहली बार लिखित परीक्षा के माध्यम से होने जा रही प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी होने की उ्मीद है। पाठ्यक्रम के अनुसार पेपर में तीन खंड में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न तीन-तीन अंकों का होगा। उसके बाद 40 अंकों का साक्षात्कार होगा। पहले खंड में समसामयिकी से जुड़े प्रश्न होंगे। इनमें राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की सामयिक घटनाएं, चर्चित व्यक्तित्व एवं...