फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- शिकोहाबाद के लेवर कालोनी में स्थित स्कूल के प्रधानाचार्य पर एक महिला ने अपने दो बेटों को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दोनों बच्चों की चोट को पुलिस को दिखाया। उसके बाद पीड़िता ने प्रधानाचार्य के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ममता देवी पत्नी दीपक कुमार निवासी रामनगर लेवर कालोनी का आरोप है उसके दो बेटे कुनाल, आयुष लेवर कालोनी स्थित एक स्कूल में कक्षा 7, कक्षा 9 के छात्र है। गुरुवार को दोनों छात्र पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य ने दोनों छात्रों के साथ डंडे से बेरहमी से पीटा। इसके साथ ही कुनाल के सिर को दीवार में मारा। जिससे दोनों छात्र के मेरे गम्भीर चोटें आई है। छात्रों की मां ने थाने पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस न...