सहारनपुर, अप्रैल 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद द्वारा दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में शैक्षिक संगोष्ठी एवं प्रबुद्ध प्रधानाचार्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक देवकृष्ण शर्मा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. हरेंद्र कुमार राय (प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग) ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों के अनुभवों को शिक्षा जगत के लिए अमूल्य बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानाचार्य केवल प्रशासक नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहे हैं। परिषद अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति नई शुरुआत है। समारोह में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व शामली के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सहारन...