भदोही, मार्च 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन का विरोध किया है। अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा को शिकायती पत्र भेजा है। कहा कि एक अप्रैल से नया शिक्षक सत्र चालू हो रहा है। प्रधानाचार्यों पर अनेक कार्यों का बोझ है। ऐसे में उनकी ड्यूटी यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन में लगाया जाना उचित नहीं समझ आ रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष डा. अजय कुमार पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...