अल्मोड़ा, जून 22 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। यहां आर्मी पब्लिक स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य 25 वर्ष पूरे करने पर विद्यालय की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया। फोटोग्राफी क्लब के विद्यार्थियों भार्गव, सची, दीपक, श्रव्या, कृष्णा एवं अबीर ने उनकी 25 वर्षों की नेतृत्व यात्रा पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म उन्हें प्रदान की। उनके नेतृत्व और विद्यालय प्रबंधन को सराहा गया। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार शिक्षकों, अभिभावकों, कर्मचारियों को समर्पित किया। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य पद पर 25 साल पूरे होने पर मनाई खुशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...