बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने विवेकानंद इंटर कॉलेज में हुए विवाद को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक आनन्द प्रताप सिंह ने उन्हें अपशब्द कहा। ऐसा करने से मना किया तो डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मार देने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत उन्होंने दुबौलिया थाने पर की। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवेकानंद इंटर कॉलेज के आरोपी सहायक अध्यापक आनन्द प्रताप सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की वजह समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। विवेचना थाने के एसआई ध्रुवचंद्र प्रजापति को सौंपी गई है।

हिंदी हि...