दरभंगा, जनवरी 21 -- दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्रा ने स्वयं कमान थामी। उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अलग-अलग टोली बनाकर कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया। इस क्रम में नालों सहित कैंपस में फैली गंदगी को साफ किया गया। अभियान में डॉ. युगेश्वर साह, डॉ. निधि झा, डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. अंशु सिन्हा, डॉ. रवि रंजन, डॉ. तालिब खान, डॉ. इरशाद अहमद आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...