मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मुजफ्फरनगर माउंट लिट्रा जी स्कूल मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य डा. कृष्ण गोपाल अरोरा को डीपीएस हरिद्वार में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें सीबीएसई सीओई दिल्ली के प्रशिक्षण प्रमुख मनोज श्रीवास्तव तथा सीबीएसई सीओई देहरादून के प्रमुख मनीष त्यागी द्वारा दिया गया।डा. कृष्ण गोपाल अरोरा विगत कई वर्षों से एक कुशल एवं समर्पित प्रशिक्षक के रूप में कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों तथा अर्थशास्त्र में शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण सत्र का संचालन भी किया है। यह भी पढ़ें- डॉ. सीबी जदली को मिला कुशल ट्रेनर सम्मान डा. कृष्ण गोपाल अरोरा वर्तमान में म...