रुद्रपुर, फरवरी 28 -- सितारगंज। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर सिसैया में तैनात प्रधानाचार्य हरिंद्रनाथ राय शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, कार्मिकों और विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें विदाई दी गई। विदाई समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा चंदन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी भानुप्रताप, सभासद रवि रस्तोगी, विकास पांडेय, रामबाबू शुक्ला, राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हरीशंकर याज्ञिक, देवकी बिष्ट, धर्मेंद्र चौबे, रमेश चंद्र गंगवार, रवि कटियार तथा मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपद सचिव मोहित तिवारी ने उनके शिक्षा विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की। वहों उपस्थित जनों ने उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.