गोरखपुर, अप्रैल 21 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इन्नरपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक मकान में चोरी के बाद आगजनी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र प्रसाद दास ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से बब्बन प्रसाद (पूर्व सिपाही) के मकान में किराये पर रह रहे हैं। 11 अप्रैल की रात वह लखनऊ गए थे, इसी दौरान कमरे में चोरी और आगजनी की घटना हुई। अगले दिन सूचना मिलने पर लौटकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। यह भी पढ़ें- प्रधानाचार्य के आवास से लाखों की चोरी यह भी पढ़ें- प्रबंधक ने अग्निपीड़ित परिवारों तक पहुंचाई मदद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.