काशीपुर, मई 13 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दर्जा मंत्री सीमा चौहान से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षकों की समस्याओं के बारे में बताया। बुधवार को उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा समेत शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मत्स्य पालक विकास अभिकरण, उत्तराखंड सरकार की उपाध्यक्ष सीमा चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य के पदों पर शत-प्रतिशत पदोन्नति, राजकीय विद्यालयों की भांति अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं के चयन वेतनमान में तदर्थ सेवा जोड़े जाने, तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण तथा लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति किए जाने समेत विभिन्न मांगों पर वार्ता की। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को ...