लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- बेहजम, संवाददाता। जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य के तबादले से नाराज छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्रों ने क्लास का बहिष्कार कर दिया और कैंपस में नारेबाजी की। यही नहीं, छात्रों की भीड़ ने लखीमपुर रोड को भी जाम के दिया। बाद में शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से छात्रों को समझा-बुझाकर वापस क्लास में भेजा गया। जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष वर्मा का दो दिन पहले बिजुआ तबादला हो गया था। सोमवार को उनकी रवानगी थी। नए प्रिंसिपल को उनकी जगह ज्वाइनिंग लेनी थी। सोमवार सुबह यह खबर छात्रों में फैल गई और उन्होंने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। सभी कैंपस में आ गए और प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में नारे लगाने लगे। इससे कॉलेज कैंपस में अफरातरफी मच गई। इसके बाद छात्रों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.