प्रधानाचार्य की नियुक्ति को विज्ञापन निकालने के निर्देश
शाहजहांपुर, जून 23 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित वीसी सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में गन्ना किसान डिग्री कॉलेज, पुवायां की सामान्य निकाय बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम पुवायां सदानंद सरोज ने बताया कि प्रधानाचार्य नियुक्ति के बावजूद कार्यभार ग्रहण कर नियमित रूप से महाविद्यालय नहीं आ रहे हैं। महाविद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला भी सामने आया। डीएम ने प्रधानाचार्य की नियुक्ति के लिए पुनः विज्ञापन जारी करने, अनुपस्थित सदस्यों पर कार्रवाई और रिक्त पदों पर नए चयन के निर्देश दिए। अवैध कब्जे पर 15 दिन में कार्रवाई करने को कहा। बैठक में महेंद्र पाल, देवेंद्र अवस्थी, गुरबचन सिंह, विनोद सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.