लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ। तेलीबाग स्थित रामभरोसे मैकूलाल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को पुलिस के पास पहुंचा। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अंबर तिवारी ने बुधवार को पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई। इनका आरोप है कि 30 दिसंबर 2024 को कॉलेज के प्रबंधक ने तत्कालीन प्रधानाचार्य को निलंबित कर इन्हें कार्यभार सौंपा था। इसके बावजूद प्रधानाचार्य का कार्यभार नहीं दे रहे हैं। अंबर तिवारी पूर्व में मुख्यमंत्री पोर्टल, डीआईओएस और सहायक पुलिस आयुक्त से भी शिकायत कर चुके हैं। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...