मधेपुरा, फरवरी 20 -- मधेपुरा, निज संवाददाता। बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अधीन संबद्ध और अनुदानित कॉलेजों के प्रधानाचार्य और शासी निकाय के सचिव की बैठक संत अवध कीर्ति नारायण डिग्री कॉलेज मधेपुरा में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संघ के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सह कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. देव प्रकाश ने की। बैठक में सम्बद्ध और अनुदानित कॉलेजों की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सभी वर्ग की महिलाएं और एस सी एस टी छात्रों से शुल्क नहीं लिए जाने पर क्षतिपूर्ति की प्रतिपूर्ति नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की गई। प्रधानाचार्यों ने कहा कि 2016 से अबतक क्षति पूर्ति की राशि किसी कॉलेज को प्राप्त नहीं हुई है। ऐसे में कई कॉलेज आर्थिक कठिनाई से गुजर रहा है। उन्होंने बताया कि खासकर महिला कॉलेज तो बंद ही हो जाएगा। बताया गया कि पूर्व की ...