आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़। लालगंज के श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच विवाद हो गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा और शिक्षक जामवंत निषाद के बीच कार्यालय के सामने जमकर गाली-गलौज होने लगी। कुछ देर के लिए विद्यालय का कार्य प्रभावित रहा। प्रधानाचार्य सर्वेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि विद्यालय की छवि खराब करने के उद्देश्य से कुछ लोग मिलकर लगातार माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उनका कहना है कि शिक्षक जामवंत निषाद शिक्षक संघ की राजनीति के तहत कुछ शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यालय का वातावरण खराब कर रहे हैं। वहीं शिक्षक जामवंत निषाद ने प्रधानाचार्य पर समाजसेवियों से प्राप्त धनराशि का हिसाब न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.