दरभंगा, अगस्त 21 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आठ प्रधानाचार्यों से अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। ऐसे आठ अंगीभूत कॉलेजों में नए प्रभारी प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रभारी प्राचार्य के रूप में विवि के पीजी विभागों एवं कॉलेजों के एसोसिएट प्रोफेसरों को दायित्व सौंपा गया है। कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार एमएलएसएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभू कुमार यादव से केएस कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। इनकी जगह विवि के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गुलाम सरवर को केएस कॉलेज का नया प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है। एमकेएस कॉलेज, चंदौना के प्रधानाचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर स...