प्रधानाचार्यों को कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश
प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 में चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण करने का रास्ता साफ हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी डीआईओएस को निर्देशित किया है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 2013 में जारी विज्ञापन के संबंध में हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में योजित विशेष अपील में 31 जुलाई को पारित आदेश के अनुपालन में सभी 18 मंडलों के 497 पदों के लिए तत्कालीन चयन बोर्ड की ओर से जारी पैनल का सत्यापन वेबसाइट से कराते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- 23 प्रधानाचार्य उप शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.