रुडकी, मार्च 27 -- रुड़की, संवाददाता। मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज रुड़की की प्रधानाचार्या शालिनी सिंह के असामायिक निधन पर उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की ओर से बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। शोकसभा में उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय संरक्षक डॉ. घनश्याम गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय कौशिक, जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा, जिला मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जनपदीय संरक्षक प्रधान डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर एन.के. शर्मा, समय सिंह सैनी, जयप्रकाश राठौर, विराज सिंह सैनी, विजेंद्र सिंह, सुनील कटारिया, मेजर राजेश कुमार आर्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.