मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 8 -- मुजफ्फरनगर। न्यू होराइजन स्कूल की संस्थापक प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल को प्रतिष्ठित स्टार एजुकेशन अवार्ड से सम्मानित किया। मुंबई के नेस्को परिसर में ईएसएफई के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्टता की श्रेणी में प्रदान किया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार तथा विद्यालय में भारतीय संस्कृति, कला और विद्यार्थियों की सुप्त प्रतिभाओं को निरंतर निखारने के समर्पित प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि यह पुरस्कार व्यक्तिगत उपलब्धि न होकर न्यू होराइजन स्कूल परिवार शिक्षकों और हमारे होनहार विद्यार्थियों की सामूहिक मेहनत का प्रतिफल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...