प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय की निलंबित प्रधानाचार्या डॉ रंजना त्रिपाठी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। आरोप है कि डॉ रंजना त्रिपाठी ने सहायक प्रोफेसरों से नियुक्ति से पहले दो अलग-अलग ट्रस्ट के खातों में रिश्वत के रूप में दो लाख रुपये जमा कराए। साथ ही नियुक्ति के उपरांत पांच लाख रुपये जमा करने का घोषणा पत्र भी लिया था। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर आशीष खरे की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में दो ट्रस्ट गौरी पाठशाला सभा और हिंदी विद्यापीठ के खातों में सात लाख घूस के रूप में मांगने का जिक्र है। इन दोनों ट्रस्टों में दो लाख रुपये स्थानांतरित भी कराया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रंजना त्रिपाठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.