पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। एसडीएम (न्यायिक)/परियोजना अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की पहुंच को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है, जो 30 जून तक चलेगा। यह अभियान तीन स्तर पर चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मेले में योजनाओं की जानकारी दीस्वनिधि महोत्सव जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव आयोजित किया जायेगा, जिसमें वेण्डर्स और उनके परिवारों की सफलता की कहानियों और उपलब्धियों का उत्सव मनाया जायेगा। योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाई जायेगी। नगर निकाय स्तर-लोक कल्याण मेल आयोजित किये जायेगें, जिसमें ऋण और क्रेडिट कार्ड की सुविधा, डिजिटल सशक्तिकरण, कल्याणकारी योजनाओं से जोडना, बैंकर्स-स्ट्रीट वेण्डर्स बैठकें तथा अन्तिम स्तर पर सेवा उपलब्ध करायी जायेगी। यह भी पढ़ें...