नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर बस्तर के विकास योजना पर चर्चा की। इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के अंत के बाद प्रदेश में आई शांति के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।साय ने बस्तर के समग्र विकास का एक विस्तृत और दूरदर्शी ब्लूप्रिंट भी प्रधानमंत्री को सौंपा। उन्होंने प्रधानमंत्री को मानसून के बाद बस्तर आने का आमंत्रण दिया, जहां उनकी मौजूदगी में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि बस्तर में शांति स्थापित होने के बाद अब राज्य सरकार का फोकस तेजी से विकास, रोजगार सृजन और जनजीवन को सशक्त बनाने पर है। इसके तहत बस्तर रोडमैप 2.0 में कृषि एवं कृषि-वन क्षेत्र, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और पर्यटन व...