सहरसा, अप्रैल 28 -- सहरसा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. सहरसा अमित कुमार ने देते बताया कि इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपनी छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना में आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर पैनल स्थापना की लागत कम होकर आम लोगों की पहुंच में आ रही है। यह भी पढ़ें- सहरसा : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उठाएं लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...