सीतामढ़ी, जून 9 -- सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत जिलेभर में आयोजित विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान में 8300 से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। जांच के दौरान लगभग 810 उच्च जोखिम गर्भधारण (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) वाली महिलाओं की पहचान कर उनके विशेष प्रबंधन एवं नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। अभियान का उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना के निर्देशानुसार सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान दूसरी एवं तीसरी तिमाही की गर्भवती महि...