सीवान, सितम्बर 10 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 82 से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 117 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचस्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया डॉ. नाजिश आफताब की देखरेख में आयोजित शिविर में लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार ने गर्भवती महिलाओं के खून, ब्लड शुगर और बीपी समेत आवश्यक जांच की। जांच के बाद महिलाओं को अल्पाहार भी उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराने...