बांका, मई 9 -- चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।प्राप्त जानकारी के अनुसार एएनसी के तहत सीएचसी चांदन में 170, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सुइया में 123 एवं भैरोगंज में 83 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस प्रकार कुल 376 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया। वहीं जांच के दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के भी मामले सामने आए, जिसमें सीएचसी चांदन में 15, एपीएचसी सुइया में 3 तथा भैरोगंज में 2 गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई। यह भी पढ़ें- कटोरिया में 415 गर्भवतियों के स्वास्थ्य की हुई जांच कुल 20 हाई रिस्क गर्भवत...