जहानाबाद, अगस्त 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित मातृत्व एवं बेहतर स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जांच एवं परामर्श शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की। जांच के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन करते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं उचित उपचार उपलब्ध कराया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी पीएचसी में 86 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भ...