हाथरस, मार्च 17 -- हाथरस। कस्बा मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस और आयरन सुक्रोज सप्ताह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी की पहल पर मुरसान पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस और आयरन सुक्रोज सप्ताह का आयोजन किया। गयादायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 मार्च को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस और आयरन सुक्रोज सप्ताह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।इस अवसर पर कुल 93 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इनमें से 45 महिलाओं को आयरन सुक्रोज की पहली खुराक दी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रवीर सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...