लखीसराय, जून 5 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के अपर कार्यपालक निदेशक डॉ. अनुपमा सिंह ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व सुरक्षित अभियान के लिए निर्देश पत्र दिया है। पत्र के अनुसार आगामी 9 , 15 एवं 22 जून को यह अभियान है। आगामी 21 जून को रविवार पड़ता है। आने वाले सभी गर्भवती महिलाओं का गुणवत्तापूर्ण प्रसव जांच एवं एएनसी के दौरान जटिल प्रसव के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया गया है। एएनसी एवं एचआरपी महिलाओं का आकंड़ा पोर्टल पर आगामी 25 जून तक अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने भी इस पत्र की पुष्टि की है और सभी सीएस तथा प्रभारियों को देने की बात की है। यह भी पढ़ें- जननी पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन से लाभार्थियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

हिंदी ह...