लखीसराय, जून 22 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिला की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसके बाद जिला स्वास्थ्य समिति ने सख्त रुख अपनाया है। तिमाही प्रसव पूर्व जांच रिपोर्ट की समीक्षा में सूर्यगढ़ा प्रखंड का प्रदर्शन बेहद खराब पाया गया।

स्वास्थ्य कर्मियों को स्पष्टीकरण खराब प्रदर्शन से जिम्मेदार को चिन्हित करते हुए जिला स्वास्थ्य समिति ने प्रखंड के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ समेत कुल 31 एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि सभी संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को 23 जून मंगलवार तक अपना जवाब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति द्व...